HomeHealth & Fitnessअघोरी साधुओं ने कार रुकवाकर युवती से की ठगी, तंत्र-मंत्र के बहाने...

अघोरी साधुओं ने कार रुकवाकर युवती से की ठगी, तंत्र-मंत्र के बहाने की अंगूठी पार 

लखनऊ। जानकीपुरम निवासी एक युवती की इंजीनियरिंग कॉलेज फ्लाईओवर पर साधुओं ने अंगूठी गायब कर दी। पीड़िता का आरोप है कि अघोरी साधुओं के वेश में दो लोगों ने उनकी कार रुकवाई और बातचीत के दौरान सम्मोहित करके उनकी अंगूठी पार कर दी। युवती की शिकायत पर मड़ियांव थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

जानकीपुरम के मल्हार डीलक्स निवासी शाम्भवी शुक्ला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे वह कार से इंजीनियरिंग कॉलेज फ्लाईओवर से मड़ियांव की तरफ जा रही थीं। इसी दौरान सामने से आए अघोरी साधुओं के वेश में दो व्यक्तियों ने हाथ देकर उनकी कार रुकवाने का इशारा किया। 

शाम्भवी के मुताबिक, कार रुकने पर एक व्यक्ति ने शीशा खुलवाया और उनके हाथ में फूल की कुछ पंखुड़ियां रख दीं। इसके कुछ ही देर बाद उन्होंने देखा कि उनके हाथ में पहनी अंगूठी गायब है। उन्होंने तुरंत अंगूठी तलाशने और दोनों व्यक्तियों को खोजने का प्रयास किया, लेकिन वे मौके से फरार हो चुके थे। पीड़िता ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। 

इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा का कहना है मामले की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। शुरुआती तौर पर तंत्र-मंत्र या झांसा देकर ठगी किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments