Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कब्रिस्तान मार्ग निर्माण में अनियमितता का आरोप:महराजगंज के चौक में ग्रामीणों ने...

कब्रिस्तान मार्ग निर्माण में अनियमितता का आरोप:महराजगंज के चौक में ग्रामीणों ने काम रुकवाया, उच्चस्तरीय जांच की मांग


महराजगंज के नगर पंचायत चौक के वार्ड नंबर-1 अंबेडकर नगर में नहर से कब्रिस्तान तक बन रहे मार्ग के निर्माण कार्य को लेकर शनिवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए काम रुकवा दिया और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार, यह मार्ग लंबे समय से जर्जर स्थिति में था। बरसात में कीचड़ और जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी होती थी, यहां तक कि कब्रिस्तान तक शव ले जाने में भी दिक्कतें आती थीं। नगर पंचायत द्वारा सड़क निर्माण स्वीकृत होने पर स्थानीय लोगों को बेहतर सड़क की उम्मीद थी, लेकिन काम शुरू होते ही गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में सफेद बालू, कमजोर ईंट और निम्न गुणवत्ता की सीमेंट का उपयोग किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, सड़क किनारे बनाई जा रही दीवार की नींव भी मानकों के अनुरूप नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि गिट्टी की सही कुटाई नहीं की गई है और नींव भी पर्याप्त गहराई तक नहीं खोदी गई है, जिससे सड़क की टिकाऊपन पर संदेह है। ग्रामीणों ने सरकारी धन के दुरुपयोग और निर्माण मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि गुणवत्तापूर्ण निर्माण नहीं कराया गया तो उनका आंदोलन और तेज किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन के कारण मौके पर कुछ देर के लिए तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग दोहराई है। प्रदर्शन में रईस अली, शाहआलम, रमजान, मेराज, जावेद, मुमताज, शरीफ, महफूज, अब्बास, नजरे आलम, अब्दुल गफ्फार, हशमत सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल थे। इस संबंध में जब जेई योगेश कुमार तिवारी से फोन पर संपर्क किया गया, तो उन्होंने कहा कि ‘इस मामले में कार्यालय आकर जानकारी लें। इस विषय में हम कुछ नहीं कर सकते हैं।’

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments