चौगड़वा स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की भारी कमी के चलते मरीजों को इलाज में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 10 बेड वाले इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में वर्तमान में केवल एक चिकित्सक मुकीम अहमद की तैनाती है। उनके साथ एक फार्मासिस्ट ही स्वास्थ्य सेवाएं संभाल रहा है। वहीं महिला मरीजों के लिए एक भी नर्स की तैनाती नहीं होने से स्थिति और अधिक गंभीर बनी हुई है। स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के बैठने की समुचित व्यवस्था भी नहीं है, जिससे इलाज के लिए आने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। एक ही चिकित्सक के भरोसे पूरा केंद्र संचालित हो रहा है। स्थानीय लोगों संजय, नसीम अहमद, सौरभ, आनंद, आदिल और रशीद सहित अन्य ने स्वास्थ्य केंद्र में अतिरिक्त चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ की तैनाती की मांग की है, ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें और उन्हें इधर-उधर भटकना न पड़े।
चौगड़वा स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर-नर्सिंग स्टाफ की कमी:एक डॉक्टर के भरोसे चल रही व्यवस्था, मरीजों को हो रही परेशानी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












