Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)अमोढ़ा रानी का ऐतिहासिक जलाशय सूखा:बच्चे बना रहे क्रिकेट का मैदान, अधिकारी...

अमोढ़ा रानी का ऐतिहासिक जलाशय सूखा:बच्चे बना रहे क्रिकेट का मैदान, अधिकारी बोले- जल्द भरेंगे पानी

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के अमोढ़ा में राजा जालिम सिंह राजमहल के सामने स्थित ऐतिहासिक जलाशय पूरी तरह सूख गया है। कभी रानी तलाश कुंवरि द्वारा मछलियों को चारा खिलाने के लिए उपयोग किया जाने वाला यह जलाशय अब पानी की एक बूंद के बिना खाली पड़ा है। पानी न होने के कारण, आसपास के बच्चे इस सूखे जलाशय को क्रिकेट के मैदान के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। यह दृश्य जलाशय की वर्तमान दयनीय स्थिति को दर्शाता है। इस संबंध में, अमोढ़ा के ग्राम विकास अधिकारी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि जल्द ही इस तालाब में जल भरने का काम शुरू किया जाएगा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments