#बस्ती_न्यूज
कप्तानगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला कमला निषाद (28) को बुधवार, 29 अप्रैल 2026 को संसारीपुर मोड़ से पकड़ा गया। वह संसारीपुर, थाना हरैया, जनपद बस्ती की निवासी है। यह मामला 23 अप्रैल 2026 का है, जब कप्तानगंज थाना क्षेत्र के फरेंदा सेंगर बाग में एक युवक आम के पेड़ से लटका मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। 27 अप्रैल को मृतक के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने मृतक की बुआ की बहू कमला निषाद पर हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक और आरोपी कमला के बीच अवैध संबंध थे। जब इस रिश्ते की जानकारी परिवार को हुई, तो उन्होंने दोनों को समझाया। मृतक कमला के साथ रहना चाहता था, जो सामाजिक रूप से स्वीकार्य नहीं था। जांच में पाया गया कि युवक ने स्वयं आत्महत्या की थी और कमला ने उसे आत्महत्या के लिए उकसाया था। पुलिस अधीक्षक बस्ती यशवीर सिंह के आदेश और अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। क्षेत्राधिकारी कलवारी संजय सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार की गई महिला को न्यायालय बस्ती में पेश किया गया। मामले की आगे की विवेचना जारी है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में महिला गिरफ्तार:कप्तानगंज पुलिस ने संसारीपुर मोड़ से पकड़ा, न्यायालय में पेश किया गया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












