महराजगंज के आनंदनगर कस्बे में नवजीवन मिशन स्कूल के जुड़वा भाई-बहन समृद्धि सिंह और रुद्र प्रताप सिंह ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। समृद्धि ने 93 प्रतिशत और रुद्र प्रताप सिंह ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। उनकी इस सफलता पर परिवार के सदस्यों, गुरुजनों और विद्यालय प्रबंधन ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उनके पिता संजय प्रकाश सिंह पेशे से ठेकेदार हैं। समृद्धि सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत को दिया। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य डॉक्टर बनकर समाज सेवा करना है। वहीं, उनके भाई रुद्र प्रताप सिंह आईआईटी की तैयारी करने की योजना बना रहे हैं। परिजनों ने दोनों भाई-बहन को मिठाई खिलाकर बधाई दी। नवजीवन मिशन स्कूल के प्रधानाचार्य साजी लुइस और राहुल सिंह ने भी छात्रों की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
आनंदनगर के जुड़वा भाई-बहन का CBSE बोर्ड में धमाल:समृद्धि को 93%, रुद्र प्रताप को 89% अंक मिले; परिवार में खुशी की लहर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












