Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मिहींपुरवा में क्षेत्र पंचायत की बैठक:विकास कार्यों की समीक्षा हुई, प्रशासक प्रमाणपत्र...

मिहींपुरवा में क्षेत्र पंचायत की बैठक:विकास कार्यों की समीक्षा हुई, प्रशासक प्रमाणपत्र सौंपे गए


बहराइच के मिहींपुरवा स्थित विकास खंड मुख्यालय सभागार में बुधवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक संपन्न हुई। ब्लॉक प्रमुख अभिषेक वर्मा ‘सौरभ’ की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा की गई और निवर्तमान ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्ति प्रमाणपत्र सौंपे गए। बैठक की शुरुआत में खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार यादव ने पिछली बैठक की कार्यवाही पढ़कर सुनाई, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से पुष्टि की। बीडीओ ने विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और शासन की जनहितकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। खंड विकास अधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक हर हाल में पहुँचे। इस दौरान, कई सदस्यों ने पिछली बैठक का मानदेय न मिलने का मुद्दा उठाया, जिस पर खंड विकास अधिकारी ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। ब्लॉक प्रमुख अभिषेक वर्मा ‘सौरभ’ ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विकास खंड में कराए जा रहे कार्यों में ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों का योगदान सराहनीय है। उन्होंने सभी से आपसी समन्वय से कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर योगेश प्रताप सिंह, वीरचन्द वर्मा, प्रधान संघ अध्यक्ष अजय वर्मा, प्रधान संघ महामंत्री रमेश मौर्य, श्रवण कुमार मद्धेशिया, शिवेन्द्र प्रताप सिंह, जमाल ख़ान, नरेन्द्र सिंह, प्रभुनाथ गौतम, सीएचसी अधीक्षक डॉ. महेश विश्वकर्मा, एडीओ पंचायत बृजेश सिंह, आशुतोष त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य, ग्राम सचिव और कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments