श्रावस्ती जिले के सोनवा थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मण नगर में एक ऑटो-रिक्शा (गोगो) सांड से टकरा गया। इस दुर्घटना में ऑटो-रिक्शा चालक घायल हो गया। यह वाहन बहराइच से भिनगा की ओर जा रहा था। जानकारी के अनुसार, अचानक सड़क पर सांड आ जाने से ऑटो-रिक्शा अनियंत्रित हो गया और तीन बार पलट गया। इससे चालक को चोटें आईं। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने वाहन को सीधा करने में मदद की। घायल चालक चेहरे पर चोट लगने के कारण अपना नाम नहीं बता पाया। उसने बताया कि वह भिनगा का निवासी है और बहराइच से सवारी लेकर लौट रहा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि चालक ने शराब पी रखी थी, जिससे आशंका है कि नशे की हालत में यह हादसा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक के परिजनों को घटना की सूचना दी। इसके बाद परिजनों ने घायल चालक को इलाज के लिए भिनगा जिला अस्पताल पहुंचाया।
ऑटो-रिक्शा सांड से टकराया, चालक घायल:लक्ष्मण नगर में हादसा, बहराइच से भिनगा लौट रहा था
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












