लखनऊ । जिला ग्रामोघोग कार्यालय द्वारा युवाओं को उनके कौशल विकास को देख तथा उनकी रुचि एवं क्षमता के अनुसार प्रशिक्षण दिलाया जाता है। इसके उपरांत उन्हें उघोग लगाने के लिए बैंक द्वारा आसान ब्याज दर पर लोन भी दिलाने का प्रयास किया जाता है। साथ ही समय समय पर प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके बेहतर युवाओं को सम्मानित भी किया जाता है।
इसी क्रम में सोमवार को जिला ग्रामोघोग अधिकारी अवधेश कुमार गौतम द्वारा लखनऊ के आदेश्वर इंस्टीट्यूट फैशन डिजाइनिंग सेंटर से ं प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे लड़के और लड़कियों को जागरुक किया गया । इस अवसर पर जिला ग्रामोघोग अधिकारी ने इन युवाआें को सरकार द्वारा उघम स्थापित करने के लिए चलाई जा रही योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गयी। उन्होंने अपकों प्रशिक्षण देने एवं उघम लगाने तक यह कार्यालय भरपूर मदद करेगा। इस अवसर पर इंस्टिट्यूट की निर्देशक प्रीति पांडे सहित प्रशिक्षार्थी युवा भी शामिल रहे।
रोजगार मांगने वाला नहीं देने वाले बनो: अवधेश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












