Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती के हरीश द्विवेदी BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने:दुबौलिया में कार्यकर्ताओं ने...

बस्ती के हरीश द्विवेदी BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने:दुबौलिया में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी

#बस्ती_न्यूज

पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया है। इस घोषणा के बाद दुबौलिया क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और शीर्ष नेतृत्व के इस निर्णय का स्वागत करते हुए पटाखे फोड़े। कार्यकर्ताओं ने कहा कि हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय स्तर पर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना बस्ती जनपद और पूरे पूर्वांचल के लिए गर्व का विषय है। उनके राष्ट्रीय महामंत्री बनने से पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। इस अवसर पर भाजपा नेता सुनील सिंह, उमेश सिंह, विनोद पाठक, लल्लू सिंह, अरमान सिंह, शिवम सिंह, आनंद प्रताप सिंह, सौरभ सिंह, यशपाल सिंह और विजय सिंह सहित कई पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व के फैसले का स्वागत करते हुए हरीश द्विवेदी को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular