फर्रुखाबाद । जिलाधिकारी डॉ० अंकुर लाठर के निर्देशों के क्रम में कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में जनगणना-2027 के प्रथम चरण से पूर्व संचालित स्व-गणना अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त मीडिया कर्मियों हेतु एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला सूचना अधिकारी के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समस्त मीडिया प्रतिनिधियों को जनगणना-2027 के अंतर्गत संचालित स्व-गणना प्रक्रिया के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। अवगत कराया गया कि भारत सरकार द्वारा जनगणना-2027 के प्रथम चरण से पूर्व स्व-गणना अभियान दिनांक 07 मई 2026 से 21 मई 2026 तक संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत नागरिक स्वयं ऑनलाइन माध्यम से अपनी जनगणना संबंधी जानकारी दर्ज कर सकते हैं।
इस अवसर पर उपस्थित मीडिया कर्मियों को स्व-गणना पोर्टल
https://se.census.gov.in/�
पर ऑनलाइन स्व-गणना की प्रक्रिया का प्रदर्शन करते हुए स्व-गणना कराई गई। अधिकारियों द्वारा पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाओं, आवश्यक दस्तावेजों तथा स्व-गणना की चरणबद्ध प्रक्रिया की जानकारी भी साझा की गई।
जिला सूचना एवं सम्पर्क अधिकारी द्वारा मीडिया प्रतिनिधियों से अपेक्षा की गई कि वे जनसामान्य को स्व-गणना के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने में सहयोग प्रदान करें, ताकि जनगणना प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाया जा सके।
कार्यक्रम में उपस्थित मीडिया कर्मियों ने स्व-गणना अभियान की सराहना करते हुए इसे जनसहभागिता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
स्व-गणना अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त मीडिया कर्मियों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












