संत कबीर नगर, 15 जून 2026(सूचना विभाग)।* जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संत कबीर नगर द्वारा विश्व वृद्ध दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस (World Elder Abuse Awareness Day) के अवसर पर वृद्धाश्रम में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों, सम्मान एवं सुरक्षा के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना रहा। यह कार्यक्रम माननीय जिला जज श्री रणधीर सिंह के निर्देशन में सचिव सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वृद्धजनों को उनके कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता, वरिष्ठ नागरिक संरक्षण अधिनियम तथा सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही वृद्धजनों के साथ होने वाले शोषण, उपेक्षा एवं दुर्व्यवहार को रोकने हेतु समाज को संवेदनशील बनने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर सचिव सुनील कुमार सिंह ने कहा कि वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं तथा उनके सम्मान एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी हम सभी की है। वृद्धजनों के प्रति सम्मान, सहयोग एवं संवेदनशील व्यवहार अपनाकर ही एक स्वस्थ एवं संस्कारित समाज का निर्माण किया जा सकता है। कार्यक्रम में 1 जून 2026 से 31 जून 2026 तक चलाई जा रही समर इंटर्नशिप कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले लॉ स्टूडेंट एवं वृद्धाश्रम के कर्मचारीगण, वृद्धजन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में सभी को वृद्धजनों के सम्मान एवं संरक्षण हेतु जागरूक रहने की शपथ दिलाई गई।
विश्व वृद्ध दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












