HomeUncategorizedसीताद्वार एवं स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में ’’योग सप्ताह’’ कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ

सीताद्वार एवं स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में ’’योग सप्ताह’’ कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ

 विधायक ने सीताद्वार एवं अपर जिलाधिकारी ने स्टेडियम में द्वीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

श्रावस्ती,। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग के निर्देशानुसार जनपद में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज से ’’योग सप्ताह’’ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। जिसके तहत अपर जिलाधिकारी न्यायिक अशोक कुमार ने स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में द्वीप प्रज्वलित कर एवं भगवान धन्वंतरि जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर योग सप्ताह का शुभारंभ किया। इस दौरान माननीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने योगाभ्यास किया। इस दौरान प्रतिभागिओं को आयुष कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया गया। योगाभ्यास कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक अरुण कुमार एवं योग सहायक रंजीता सिंह के द्वारा योग प्रोटोकाल का अभ्यास कराया गया। मंच का संचालन योगाचार्य एवं परामर्शदाता जिला चिकित्सालय भिनगा जितेंद्र कुमार मिश्रा के द्वारा किया गया। जिमसें योग प्रशिक्षक के द्वारा ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोड़ासन भुजंगासन वजरासन, शलभासन, नाड़ी सोधन प्रणायाम, भ्रमरी प्राणायाम, कपालभाती आदि का अभ्यास कराया गया।

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि 21 जून को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले योग सप्ताह की शुरुआत की गई है, जो 15 से 21 जून, 2026 तक चलेगा। जिसमें नियमित योगाभ्यास कार्यक्रम के जरिए कैसे स्वस्थ रहा जाए, इसके टिप्स दिए जायेंगे। उन्होने कहा कि योग करने से हमारे शरीर को विभिन्न बीमारियों से बचाया जा सकता है। साथ ही यह दिमाग और शरीर की एकता को भी बनाये रखता है।

इसके अलावा विकास खण्ड इकौना के सीताद्वार मंदिर परिसर में मा0 विधायक श्रावस्ती रामफेरन पाण्डेय जी की अध्यक्षता में योग सप्ताह का द्वीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर मा0 विधायक ने कहा कि देश एवं प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार ’’12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस’’ के अवसर पर जिले के समस्त योग वेलनेस सेंटर, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर्स, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, आयुष हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर्स एवं अन्य चिकित्सालयों में योगाभ्यास के कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। उन्होने जनपद वासियों से योगाभ्यास में बढ़-चढ़कर भारीदारी निभाने हेतु अपील की है।उक्त योगाभ्यास कार्यक्रम में आशुतोष पाण्डेय, परियोजना निदेशक अश्वनी कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 सुनील कुमार सिंह, डी0सी0एन0आर0एल0एम0 संदीप कुमार, नोडल अधिकारी आयुष डॉ0 अजय सिंह सहित भारी संख्या में योगाभ्यासियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments