#बस्ती_न्यूज
बस्ती पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन अंतरजनपदीय गोतस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो जीवित गोवंशीय पशु और दो चाकू बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई जनपद में गोतस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, जनपदीय नाकाबंदी योजना के तहत बेलाड़ी चौराहे पर पिकेट लगाकर सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंचम (50) निवासी नेऊरी गाड़ा कुसरौत, थाना नगर; दिलीप (35) निवासी खुटहन, थाना नगर; और मेराज (40) निवासी साफियाबाद, थाना दुधारा, जनपद संतकबीरनगर के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों में दिलीप और मेराज का आपराधिक इतिहास रहा है। दोनों के खिलाफ पूर्व में गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, गैंगेस्टर एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, एसओजी प्रभारी विकास यादव के साथ थाना नगर पुलिस, एसओजी टीम और सर्विलांस सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती पुलिस ने तीन अंतरजनपदीय गोतस्करों को किया गिरफ्तार:दो जीवित गोवंश और दो चाकू बरामद, दोनों पर कई केस दर्ज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












