Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिद्धार्थनगर में बलुआ चौराहे पर तालाब का सुंदरीकरण शुरू:इटवा नगर पंचायत में...

सिद्धार्थनगर में बलुआ चौराहे पर तालाब का सुंदरीकरण शुरू:इटवा नगर पंचायत में जल संरक्षण के लिए पहल


इटवा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 7, राम लखन नगर बलुआ चौराहे पर स्थित तालाब का सुंदरीकरण और जल संरक्षण का कार्य सोमवार को शुरू हो गया। नगर पंचायत अध्यक्ष विकास जायसवाल ने इस परियोजना की शुरुआत की। कार्य शुरू करने से पहले, लेखपाल द्वारा जमीन का अधिग्रहण किया गया। सोमवार को जेसीबी की सहायता से तालाब की सफाई की जा रही है और उसके किनारों को (भिटा) को व्यवस्थित करने का कार्य भी प्रारंभ हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष विकास जायसवाल ने बताया कि यह पहल सरकार की जल संरक्षण योजना के तहत की जा रही है। तालाब के चारों ओर कटीले तार लगाए जाएंगे ताकि यह स्वच्छ रहे और वर्षा जल एकत्र हो सके। इसके अतिरिक्त, तालाब के किनारों पर बैठने की व्यवस्था, फूल-पौधे और एक पार्क एवं लाइटिंग भी विकसित किया जाएगा। तालाब तक पहुंचने के लिए सीढ़ियों का निर्माण भी किया जाएगा। इस कार्य से स्थानीय ग्रामीणों में काफी प्रसन्नता देखी गई। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब के सुंदरीकरण से इसमें अधिक पानी जमा हो पाएगा, जिससे क्षेत्र के जानवरों को पीने के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध होगा। इस अवसर पर अंकुर भट्ट, डीडी भट्ट, संतोष मिश्र, कृष्ण विजय, राजन गुप्ता, सुधीर गुप्ता, प्रभुदीन, रामविलास वर्मा, बलदेव गुप्ता, राम उजागर, रामपाल मिश्रा, ज्ञान दास चौरसिया, राम तीरथ और राम शब्द मोरिया अमन श्रीवास्तव कल्लू सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे और उन्होंने इस पहल पर अपनी खुशी जाहिर की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments