#बस्ती_न्यूज
जेठ मास के बड़े मंगलवार के अवसर पर सदर ब्लॉक के विभिन्न स्थानों पर भंडारों का आयोजन किया गया। इस दौरान सुबह से ही प्रसाद वितरण के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा क्षेत्र बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठा। पुराने थाने के निकट सुरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यहां हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती की गई। इसके बाद मुख्य अतिथि और स्थानीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस आयोजन में सैकड़ों की संख्या में आए श्रद्धालुओं ने पूड़ी-सब्जी और हलवे का प्रसाद ग्रहण किया। इसी प्रकार, भिटिया चौराहे पर परमेश्वर और कामेश्वर के नेतृत्व में भी भंडारे का आयोजन किया गया। भिटिया चौराहे पर भी सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। इस आयोजन में सैकड़ों लोगों और राहगीरों ने रुककर बजरंगबली का महाप्रसाद ग्रहण किया। पूरे दिन चले इन आयोजनों से क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में बड़े मंगलवार पर भंडारों का आयोजन:श्रद्धालुओं ने उत्साह से ग्रहण किया प्रसाद
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












