महाराजगंज के पुरंदरपुर थाना पुलिस ने स्वाट, एसयूजी और सर्विलांस टीम के साथ मिलकर मल्हनी फुलवरिया लूट कांड का सफल अनावरण किया है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीन बाल अपचारियों को पुलिस संरक्षण में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई भारी मात्रा में ज्वेलरी, एक अपाचे बाइक और घटना में प्रयुक्त चार अन्य मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद सामान की अनुमानित कीमत लगभग ढाई लाख रुपए बताई गई है। बरामद ज्वेलरी में 799 ग्राम चांदी और 1.3 ग्राम सोना शामिल है। इसके अलावा कटर और इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी मिले हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महाराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में की गई। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर अशोक मुथा और डीआईजी गोरखपुर जोन एस चनप्पा इस मामले की मॉनिटरिंग कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद आरोपियों ने लूटी गई ज्वेलरी की पहचान छिपाने के लिए उसे गलाने का प्रयास किया था। सभी आरोपी लूटे गए माल के बंटवारे के लिए मधुकरपुर महादेव पंचायत भवन पर एकत्रित हुए थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में इलाहाबास टोला श्रीनगर निवासी सनोज वर्मा, दुबौलिया हरपुर टोला दरजीचक निवासी समीर अहमद, मैनहवा टोला मंझरिया निवासी राजन उर्फ भोलू मौर्य और मटियानवा टोला मुर्दहिया निवासी मुकेश कुमार शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों को संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया है। इस सफल अनावरण के लिए पुलिस टीम को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
मल्हनी फुलवरिया लूट कांड का खुलासा:चार गिरफ्तार, तीन बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












