HomeHealth & Fitnessवायु सेना में बड़ा बदालव: एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे अगले उप...

वायु सेना में बड़ा बदालव: एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे अगले उप प्रमुख 

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने फाइटर पायलट एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को फिर से वायु सेना का उप प्रमुख नियुक्त किया गया है। जाने-माने टेस्ट पायलट एक जुलाई को अपना नया पद संभालकर वायु सेना में सबसे अहम लीडरशिप पदों में से एक की जिम्मेदारी लेंगे। 

उनकी नियुक्ति ऐसे अहम समय पर हुई है, जब भारतीय वायु सेना अपने आधुनिकीकरण और क्षमता बढ़ाने के कार्यक्रमों को आगे बढ़ा रही है। एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने पहली बार 15 मई, 2023 को एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी के स्थान पर उप वायु सेना प्रमुख का पदभार संभाला था। एयर मार्शल एक योग्य फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर होने के साथ-साथ एक एक्सपेरिमेंटल टेस्ट पायलट भी हैं। उन्हें मिग-21, मिग-29 और मिराज-2000 जैसे विभिन्न प्रकार के विमानों को उड़ाने का अनुभव भी है। 

पिछले 23 सालों से आशुतोष दीक्षित वायुसेना का हिस्सा रहे हैं। अपने अब तक के कार्यकाल में दीक्षित ने 20 से अधिक प्रकार के विमानों पर 3300 घंटे की उड़ान भरी है। उन्होंने ऑपरेशन सफेद सागर और रक्षक में भाग लिया है। मौजूदा समय में वह एकीकृत रक्षा स्टाफ के प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments