#बस्ती_न्यूज
बस्ती में हिंदू युवा वाहिनी की जनपद इकाई ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मोत्सव मनाया। इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ, प्रसाद वितरण और विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पौधरोपण तथा पौधा वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद और वरिष्ठ समाजसेवी अष्टभुजा प्रसाद शुक्ला थे। सुंदरकांड पाठ के मुख्य यजमान बस्ती रियासत के राजा ऐश्वर्या राज सिंह रहे। कार्यक्रम का आरंभ भगवान श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इसके बाद योगी आदित्यनाथ के चित्र पर तिलक लगाकर सुंदरकांड पाठ शुरू किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में हुए विकास कार्यों, सुशासन और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण की सराहना की। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प भी दिलाया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, हिंदू युवा वाहिनी के जिला संयोजक बबलू निषाद, जिला महामंत्री विनय सिंह, जिला कार्यालय प्रभारी धर्मेंद्र कुमार, जिला महामंत्री कन्हैया लाल, जयप्रकाश सिंह, सूरत प्रसाद दुबे, संजय चौधरी, अमृत लाल कन्नौजिया, बृजेंद्र कुमार, अजय कन्नौजिया, पंकज विश्वकर्मा, अरुण सोनकर, अनिल प्रजापति, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष गोपेश पाल, विजय द्विवेदी, गोपेश्वर त्रिपाठी, प्रमोद पांडे, मोहन सिंह, मनमोहन त्रिपाठी और रवि सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान भी किया गया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में योगी आदित्यनाथ का जन्मोत्सव मनाया गया:हिंदू युवा वाहिनी ने सुंदरकांड पाठ, पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संदेश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












