Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में आठ महीने की गर्भवती ने की आत्महत्या:पारिवारिक कलह के चलते...

बस्ती में आठ महीने की गर्भवती ने की आत्महत्या:पारिवारिक कलह के चलते फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के परशुरामपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक नवविवाहिता ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह आठ माह की गर्भवती थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, खंडवा कुंवर गांव निवासी 27 वर्षीय प्रियंका, पत्नी अजय कुमार प्रजापति, ने शाम करीब छह बजे अपने घर में फांसी लगा ली। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने तुरंत उसे फंदे से उतारा, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह को आत्महत्या का कारण बताया जा रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, प्रियंका की शादी लगभग एक वर्ष पहले हुई थी और वह आठ माह की गर्भवती थी। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है। मां और गर्भस्थ शिशु की एक साथ मौत ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments