महराजगंज के सिसवा नगर पालिका परिषद में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए ₹3 करोड़ 95 लाख 80 हजार की धनराशि स्वीकृत की गई है। यह राशि पेयजल आपूर्ति, सीवरेज और नाली निर्माण कार्यों के लिए मंजूर की गई है। यह स्वीकृति भारत सरकार के केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ए.के. शर्मा और नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल के प्रयासों से मिली है। इस धनराशि से नगर में जलापूर्ति, जल निकासी और स्वच्छता व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है। अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने इसे सिसवा के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि स्वीकृत धनराशि से नगरवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी और लंबे समय से चली आ रही कई समस्याओं का समाधान होगा। जायसवाल ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और कैबिनेट मंत्री ए.के. शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी नगर के विकास कार्यों को इसी प्रकार प्राथमिकता मिलती रहेगी। नगरवासियों ने भी इस स्वीकृति का स्वागत किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन से पेयजल आपूर्ति, जल निकासी और स्वच्छता व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार होगा।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सिसवा को विकास की बड़ी सौगात, ₹3.95 करोड़ मंजूर:पेयजल, सीवरेज और नाली निर्माण से नगरपालिका में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












