HomeUncategorizedसर्विलांस सेल जनपद श्रावस्ती की बड़ी सफलता, 50 गुमशुदा मोबाइल फोन (कीमत...

सर्विलांस सेल जनपद श्रावस्ती की बड़ी सफलता, 50 गुमशुदा मोबाइल फोन (कीमत लगभग 13 लाख 20 हज़ार रुपये) बरामद कर संबंधित को किया गया सुपुर्द

 

 

 

श्रावस्ती ।पुलिस द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु लगातार तकनीकी संसाधनों का प्रयोग किया जा रहा है। इसी क्रम में गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी एवं आम जनता को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के द्वारा सर्विलांस सेल को विशेष अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया था।उक्त निर्देश के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह के नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी क्राइम भरत पासवान के कुशल पर्यवेक्षण में सर्विलांस सेल द्वारा गुमशुदा मोबाइल को बरामद करके उसके स्वामियों को प्रदान किए जाने हेतु अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान टीम द्वारा अत्याधुनिक तकनीकी संसाधनों, मोबाइल IMEI ट्रैकिंग, लोकेशन एवं नेटवर्क डेटा का विश्लेषण करते हुए विभिन्न थानों से प्राप्त मोबाइल गुमशुदगी के प्रकरणों पर कार्य किया गया।सर्विलांस टीम के अथक एवं सराहनीय प्रयासों के फलस्वरूप कुल 50 गुमशुदा मोबाइल फोन जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 13 लाख 20 हज़ार रुपये है, सफलतापूर्वक बरामद किए गए। इन मोबाइल फोन को आज दिनांक 14.06.2026 को पुलिस कार्यालय के सभागार कक्ष में आयोजित मोबाइल वितरण कार्यक्रम के दौरान 50 मोबाइल फोन संबंधित को विधिवत सुपुर्द किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने कहा कि

जनपद पुलिस आमजन की समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए तकनीक का अधिकतम उपयोग कर रही है। सर्विलांस सेल के माध्यम से गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी, साइबर अपराधों पर नियंत्रण तथा अपराधियों की लोकेशन ट्रैकिंग जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में लगातार सफलता प्राप्त हो रही है।उन्होंने आगे कहा कि ऐसे अभियानों से न केवल नागरिकों की खोई हुई संपत्ति उन्हें वापस मिल रही है, बल्कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास एवं सहयोग भी और अधिक मजबूत हो रहा है पुलिस अधीक्षक द्वारा सर्विलांस सेल व जनपद के सभी थानो पर कार्यरत सीईआइआर पोर्टल पर नियुक्त टीम के कार्य की सराहना की गई तथा भविष्य में भी इसी प्रकार निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

बरामदगी करने वाली टीम का विवरण

1. उ0नि0 शादाब आलम, प्रभारी सर्विलांस सेल

2. का0 अभिषेक कुमार सिंह

3. का0 सूरज कुमार

4. का0 चरन सिंह

5.जनपद के समस्त थानों पर कार्यरत सीईआइआर पोर्टल पर नियुक्त अधिकारी/कर्मचारीगण

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments