#बस्ती_न्यूज
बस्ती के दुबौलिया थाना क्षेत्र में राम-जानकी मार्ग पर शुक्रवार शाम एक सड़क हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से झुलस गया। कसैला बाबू गजपुर के पास एक ट्रक और बाइक की आमने-सामने की टक्कर के बाद मोटरसाइकिल में आग लग गई, जिससे चालक आग की चपेट में आ गया। यह घटना शुक्रवार शाम करीब 7 बजे हुई। बिशेषरगंज कस्बे से दुबौलिया की ओर जा रहा मोटरसाइकिल सवार कसैला बाबू स्थित सीएचसी दुबौलिया मोड़ के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक में तुरंत आग लग गई और चालक आग की लपटों में घिर गया। वहां से गुजर रहे शिक्षक बलवंत प्रताप सिंह ने अपनी कार में रखी फायर स्टिक का उपयोग कर बाइक और युवक की आग बुझाई। स्थानीय लोगों की सहायता से युवक को सड़क किनारे लाया गया। हादसे की सूचना पर दुबौलिया पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस बुलाकर गंभीर रूप से झुलसे युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया भेजा गया। घायल युवक की पहचान दुबौलिया थाना क्षेत्र के जमनीजोत गांव निवासी 20 वर्षीय नबाब अली के रूप में हुई है। चिकित्सकों ने बताया कि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में ट्रक से टकराकर बाइक में लगी आग:युवक गंभीर रूप से झुलसा, कार ड्राइवर ने फायर स्टिक से बुझाई आग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












