HomeHealth & Fitnessतेज रफ्तार ओवरलोड पिकअप की टक्कर से बाइक सवार पति व पत्नी...

तेज रफ्तार ओवरलोड पिकअप की टक्कर से बाइक सवार पति व पत्नी की मौके पर मौत, पुत्र घायल

अल्हागंज/शाहजहांपुर। नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार और ओवरलोड भूसा भरी पिकअप ने सामने से आ रही बाइक को रॉन्ग साइड में जाकर टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आठ वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया । वहीं पिकअप गहरी खाई में जा पलटी। चालक मौके से फरार हो गया।
 जानकारी के मुताबिक अल्हागंज के मोहल्ला बगिया प्रथम निवासी संतोष शर्मा पुत्र रामप्रकाश शर्मा (50) और उनकी पत्नी किरण (48) अपने आठ वर्षीय पुत्र शोभित के साथ सोमवार सुबह चार बजे करीब वाईक से अपने मौसेरे भाई की शादी में मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव त्रिलोकपुर जा रहे थे। इसी दौरान अल्हागंज जलालाबाद मार्ग पर ततियारी गांव के सामने जलालाबाद की ओर से तेज रफ्तार में आ रही भूसा भरी पिकअप ने रॉन्ग साइड में आकर सामने से जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें संतोष शर्मा की पत्नी किरण की मौके पर ही मौत हो गई जबकि संतोष शर्मा और पुत्र शोभित गंभीर रूप से घायल हो गए । सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक किरण का पंचनामा भरकर शव को पीएम के लिए भेज दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल संतोष शर्मा और पुत्र शोभित को राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद भेज दिया जहां डॉक्टरों ने संतोष को मृत घोषित कर दिया । वहीं घायल शोभित के ईलाज चल रहा है। संतोष शर्मा के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव त्रिलोकपुर निवासी तारेश शर्मा ने बताया कि संतोष शर्मा उनके मौसेरे भाई हैं। तारेश शर्मा के मुताबिक सोमवार को उनके छोटे भाई संदीप शर्मा की शादी है जिसकी बारात में शामिल होने के लिए संतोष अपनी पत्नी किरण और पुत्र शोभित के साथ वाईक से सुबह तीन चार बजे के आसपास घर से निकले थे कटरा बेवर नेशनल हाईवे 730 सी पर ततियारी गांव के सामने पहुंचते ही सामने से आ रही भूसा भरी पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे संतोष शर्मा और उनकी पत्नी किरण की मौत हो गई जबकि घायल पुत्र शोभित का इलाज चल रहा है। संतोष कारपेंटर और फर्नीचर का कार्य करते थे। संतोष के चार संतान हैं जिनमें एक पुत्री शिवा 19 की पिछले वर्ष शादी कर दी थी जबकि रोहित (16), दिव्या (13) और शोभित 8 वर्ष पढ़ाई करते हैं।
घटना की सूचना पाकर घर में कोहराम मच गया वहीं रिश्तेदारों के यहां शादी हो मनायी जाने वाली खुशियां मातम में बदल गईं।

डीएम का आदेश बेअसर, शाहजहांपुर से फर्रुखाबाद जा रहा भूसा

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने 26 मार्च को निर्देश जारी करते हुए बताया था कि शाहजहांपुर जनपद का भूसा गौशालाओं के साथ अन्य पशुओं की भरण पोषण के लिए कम ना हो इसके लिए अन्य जनपदों को जाने वाले भूसे पर पूरी तरह से लोग लगाई जाती है। इसके लिए खास तौर पर पुलिस विभाग को सारी जिम्मेदारी दी गई थी। जो लगातार भूसा अल्लाहगंज जलालाबाद से फर्रुखाबाद के लिए अवैध व्यापार बना हुआ है जिस पर किसी तरह का कोई प्रभावी अंकुश नहीं लगाया जा सका । जिस कारण सोमवार को दो लोगों की मौत हो गई है।

नहीं रुक रहा ओवरलोड और डग्गामार वाहनों का संचालन

जनपद में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए आरटीओ प्रशासन और पुलिस प्रशासन भले ही लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई करता नजर आ रहा हो लेकिन इसके बावजूद ओवरलोड वाहन और डग्गामार वाहनों का संचालन बेधड़क हो रहा है सबसे बड़ी समस्या जनपद में भूस ढोने वाले वाहनों से है जो बॉडी से दोगुना बाहर निकाल कर लोड करते हैं और रोड से निकलने वाले अन्य बहनों के लिए बड़ी मुसीबत बने रहते हैं। जनपद में सर्वाधिक पिकअप के द्वारा भूसा ढोया जाता है जो निर्धारित भजन से तीन गुना ज्यादा वजन लेकर रोड को प्रभावित करने के साथ सड़क दुर्घटनाओं को अंजाम देते हैं साथ ही जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों को भी चुनौती देने का काम कर रहे हैं।  संबंधित विभाग ओवरलोड वाहनों और दगा मार वाहनों को रोड पर दौड़ने से रोकने में नाकाम साबित हो रहा है।

 एआरटीओ प्रवर्तन सर्वेश कुमार सिंह बोले

शाहजहांपुर के आरटीओ परावर्तन सर्वेश कुमार सिंह ने बताया सड़क दुर्घटना की जानकारी मिली है संबंधित चालक का ड्राइवरी लाइसेंस निरस्त करने के साथ अन्य आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और इस तरीके के अवैध ओवरलोडेड वाहनों और डग्गामार वाहनों पर जल्द ही बड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिससे इस तरह की दुर्घटना की पुनरावृत्ति न हो सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments