Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती के राजपुर पुरैना में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट:जोरदार धमाके से गांव में अफरा-तफरी,...

श्रावस्ती के राजपुर पुरैना में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट:जोरदार धमाके से गांव में अफरा-तफरी, बिजली गुल


श्रावस्ती जिले के जमुनहा ब्लॉक स्थित राजपुर पुरैना गांव में रविवार को एक विद्युत ट्रांसफार्मर जोरदार धमाके के साथ फट गया। इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया और बिजली आपूर्ति ठप हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। गांव के बाहर लगे इस ट्रांसफार्मर में धमाके के बाद भीषण आग लग गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दे रहा था, जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। धमाके की आवाज सुनकर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल बिजली विभाग को सूचना देने का प्रयास किया। ग्राम प्रधान उबेद खान ने बताया कि गांव की बिजली आपूर्ति उर्लहवा विद्युत उपकेंद्र से होती है। उन्होंने संबंधित जूनियर इंजीनियर (जेई) विवेक को फोन किया, लेकिन उनका फोन नहीं उठा। ट्रांसफार्मर ब्लास्ट होने से पूरे गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने और क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments