श्रावस्ती के इकौना-पयागपुर मार्ग पर शनिवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना उस समय हुई जब सड़क पर अचानक आए एक कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जानकारी के अनुसार, इकौना थाना क्षेत्र के इटौंझा निवासी विद्याराम अपनी पत्नी सुंदरपता के साथ बाइक से पयागपुर थाना क्षेत्र में एक रिश्तेदारी के शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में इकौना-पयागपुर मार्ग पर अचानक एक कुत्ता बाइक के सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क पर गिर पड़ा, जिससे दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इकौना पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद, चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया।
इकौना में कुत्ते को बचाने में बाइक अनियंत्रित:इकौना-पयागपुर मार्ग पर दंपति गंभीर रूप से घायल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












