भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की कमाई, खर्च और विदेश दौरों पर गंभीर सवाल उठाए हैं। बीजेपी ने पूछा है कि चुनावी हलफनामों के मुताबिक, राहुल गांधी ने पिछले 10 साल में सिर्फ 11 करोड़ रुपये कमाए तो उन्होंने 60 करोड़ से ज्यादा रुपये कहां से खर्च कर दिए। बीजेपी ने राहुल गांधी के विदेश दौरों का जिक्र करते हुए कहा है कि कई बार वह कहां गए किसी को नहीं बताया और उन दौरों पर किसने पैसे खर्च किए, इसकी भी जानकारी उपलब्ध नहीं है। BJP का कहना है कि पिछले 22 साल में राहुल गांधी 54 बार विदेश गए हैं और इन दौरों पर 60 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।
BJP ने आरोप लगाए हैं कि राहुल गांधी कई बार अपने सार्वजनिक और घोषित दौरों से इतर भी विदेश गए हैं। बीजेपी की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए वरिष्ठ प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाए कि सोशल मीडिया पर कई फुटेज आए जिनके मुताबिक, राहुल गांधी मस्कट और ओमान भी गए। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता से जवाब मांगे जाएंगे क्योंकि वह 22 साल से चुने हुए प्रतिनिधि हैं।
इस खबर को अपडेट किया जा रहा है।












