Homeक्राइम (Crime)जिला कारागार फतेहगढ़ में लगा विधिक सहायता हेल्प डेस्क,...

जिला कारागार फतेहगढ़ में लगा विधिक सहायता हेल्प डेस्क,…

फतेहगढ़, फर्रुखाबाद : जिला कारागार फतेहगढ़ में मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जेल में निरुद्ध बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं और न्यायिक प्रक्रियाओं की जानकारी देना रहा।

कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव/न्यायाधीश श्रीमती बिंदिया भटनागर ने बंदियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को न्याय पाने का अधिकार है और आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने बंदियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी कानूनी समस्या पर सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान जिला कारागार अधीक्षक अरविंद कुमार श्रीवास्तव, डिप्टी जेलर वैभव कुशवाहा, लीगल डिफेंस काउंसिल सुरेंद्र कुमार राणा एवं शिव नरेश सिंह भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बंदियों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Also Read: PM मोदी की अपील का असर! लखनऊ मेयर सुषमा खर्कवाल ने लौटाई सरकारी गाड़ी, अफसरों को दी ये बड़ी सलाह

कार्यक्रम के तहत जेल परिसर में विधिक सेवा हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया, जिससे बंदियों एवं उनके परिजनों को कानूनी सहायता संबंधी जानकारी आसानी से मिल सके।

इस पहल को बंदियों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे उन्हें न्यायिक प्रक्रिया की बेहतर जानकारी मिल सकेगी।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)



#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments