Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)एसआई निलंबित, रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप:श्रावस्ती मे गवाहों के बयान लिखने...

एसआई निलंबित, रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप:श्रावस्ती मे गवाहों के बयान लिखने के नाम पर की थी मांग, विभागीय जांच के आदेश


श्रावस्ती जनपद में एक उपनिरीक्षक को रिश्वत मांगने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने यह कार्रवाई पदीय कर्तव्यों के प्रति लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में की है। दरअसल बताया जा रहा की थाना कोतवाली भिनगा में तैनात उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। उन पर गवाहों के बयान लिखने के नाम पर अवैध रूप से धन की मांग करने का गंभीर आरोप है। थाना कोतवाली भिनगा पर तैनात उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह के खिलाफ यह शिकायत प्राप्त हुई थी। प्रारंभिक जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए, जिसे गंभीर कदाचार माना गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने निलंबन के आदेश जारी किए। साथ ही, प्रकरण की निष्पक्ष और विस्तृत जांच के लिए विभागीय जांच के निर्देश भी दिए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद पुलिस ईमानदारी, शुचिता और अनुशासन के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा भ्रष्टाचार या पद के दुरुपयोग की शिकायत पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई को पुलिस विभाग में अनुशासन बनाए रखने और आमजन के विश्वास को मजबूत करने की दिशा में एक सशक्त संदेश माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments