Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नहर में पानी नहीं, किसान आक्रोशित:चौधरी चरण सिंह पम्प नहर सूखी, फसलें...

नहर में पानी नहीं, किसान आक्रोशित:चौधरी चरण सिंह पम्प नहर सूखी, फसलें सूखने का खतरा

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के विक्रमजोत क्षेत्र में चौधरी चरण सिंह पम्प नहर में पानी न आने से किसान परेशान हैं। सरयू नदी के किनारे भौसिया कन्हयीपुर गांव में स्थित यह नहर वर्षों पहले किसानों की सिंचाई के लिए स्थापित की गई थी, लेकिन इसमें पानी न होने से फसलें सूख रही हैं और किसानों में आक्रोश है। सरकार ने किसानों को सस्ती सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस नहर की व्यवस्था की थी। नहर प्रस्तावित होने पर किसानों को उम्मीद थी कि वे गन्ना, धान, गेहूं और सब्जियों की खेती कर अच्छी उपज प्राप्त कर सकेंगे। हालांकि, नहर में पानी न छोड़े जाने से उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, नहर में केवल बरसात के महीनों में, जब सरयू नदी में बाढ़ आती है, तभी पानी छोड़ा जाता है। जुलाई से सितंबर तक के इन तीन महीनों को छोड़कर, शेष नौ महीने नहर सूखी रहती है। पानी के अभाव में किसानों की फसलें सूख रही हैं। सिंचाई के लिए डीजल की कमी भी एक बड़ी समस्या है, जिससे खेतों की सिंचाई बाधित हो रही है। क्षेत्रीय किसानों ने प्रशासन से तत्काल नहर में पानी छोड़ने की मांग की है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments