कोलकाता। ‘विश्व शांति के दूत’ के रूप में विख्यात श्री श्री रविशंकर का 70वां जन्मदिवस बुधवार को आसनसोल के रवींद्र भवन में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
भाजपा युवा नेता कृष्णा प्रसाद ने कहा कि रवींद्र भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें अत्यंत आनंद की अनुभूति हुई। उन्होंने कहा कि गुरुदेव के सान्निध्य में ध्यान, संगीत और सेवा के माध्यम से जो शांति और ऊर्जा प्राप्त होती है, वही जीवन का सच्चा सार है। उन्होंने आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि इस प्रकार के आध्यात्मिक आयोजन समाज में प्रेम, एकता और सकारात्मकता का संदेश फैलाते हैं।
इस अवसर पर आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी, भाजपा युवा नेता कृष्णा प्रसाद, बुंबा मुखर्जी, आशा शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। समारोह के दौरान शांति, अध्यात्म और मानव सेवा के संदेश दिया गया।
गुरुदेव श्री श्री रविशंकर, आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक हैं। साथ ही वे विश्वभर में ध्यान, योग और शांति संवाद के लिए जाने जाते हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृष्णेंदु मुखर्जी ने आयोजकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे प्रेरणादायक आयोजनों से समाज को सकारात्मक दिशा मिलती है और भविष्य में भी वे इस तरह के कार्यक्रमों में सहयोग देते रहेंगे।
कार्यक्रम का समापन भक्ति, संगीत और सामूहिक ध्यान के साथ हुआ, जिसने उपस्थित लोगों के मन में शांति और उत्साह का संचार किया।












