Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)इटवा मंडल के सेक्टर बलुआ में भाजपा की बैठक:आगामी चुनाव को लेकर...

इटवा मंडल के सेक्टर बलुआ में भाजपा की बैठक:आगामी चुनाव को लेकर बनी रणनीति, कार्यकर्ताओं को किया संबोधित


इटवा विधानसभा के इटवा मंडल में भाजपा द्वारा शक्ति केंद्र स्तर पर बैठकें आयोजित की गईं। 24 मई 2026, रविवार को सुबह 11 बजे से सभी शक्ति केंद्रों पर ये बैठकें बुलाई गई थीं, जिनमें बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रवासी, सेक्टर प्रमुख और सेक्टर प्रभारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा के दिशा-निर्देशों के क्रम में, इटवा मंडल के शक्ति केंद्र बलुआ में भी एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें भाजपा के युवा नेता गुड्डू यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। गुड्डू यादव ने मिशन 2027 के लक्ष्यों और रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की और उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को महीने के आखिरी रविवार को प्रधानमंत्री के द्वारा मन की बात सुनकर सरल ऐप पर डाउनलोड करने की बात कही इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, सेक्टर प्रमुख, सेक्टर संयोजक, बूथ अध्यक्ष और बूथ प्रवासी मौजूद थे, जिन्होंने युवा नेता के विचारों को ध्यान से सुना। बैठक के दौरान, सभी बूथों पर बूथ पालक और बूथ प्रवासी नियुक्त किए गए। बूथ अध्यक्षों को यह प्रस्ताव दिया गया कि वे अपने ही गांव से दो लोगों को उनके नाम और मोबाइल नंबर के साथ भाजपा से जोड़ें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments