Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सोशल मीडिया पर फोटो-वीडियो वायरल कर ब्लैकमेलिंग:बस्ती में युवती के पैसे न...

सोशल मीडिया पर फोटो-वीडियो वायरल कर ब्लैकमेलिंग:बस्ती में युवती के पैसे न देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के जरिए ब्लैकमेलिंग का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो वायरल कर उसके परिजनों से पैसों की मांग की गई। पीड़ित परिवार के अनुसार, आरोपी ने पहले सोशल मीडिया पर फोटो-वीडियो प्रसारित किए, फिर वही सामग्री परिजनों के मोबाइल पर भेजकर रुपये मांगे। परिजनों का कहना है कि जब उन्होंने पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपी ने उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। साथ ही पूरे परिवार को जान से मारने की बात कही। इस घटना के बाद से परिवार दहशत में है और भय के माहौल में जी रहा है। 23 अप्रैल की रात हुई घटना तहरीर के मुताबिक, यह घटना 23 अप्रैल 2026 की रात करीब 9:14 बजे की है। अचानक फोटो-वीडियो वायरल होने और फिर ब्लैकमेलिंग शुरू होने से परिवार सकते में आ गया। मामले की सूचना मिलते ही सोनहा थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि केस की जांच साइबर एंगल से भी की जा रही है। आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments