
लखनऊ। चंदर नगर आलमबाग स्थित 50 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एसपी सिंह के नेतृत्व में विश्व रक्तदान दिवस पर अखिल भारतीय हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति समिति के सहयोग से रैली का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया जिसमें आमजन को रक्तदान के लिए जागरूक किया गया पैदल मार्च में डॉ एके दीक्षित चिकित्सा अधीक्षक, चिकित्सालय के समस्त डॉक्टर नर्सिंग स्टाफ एवं समस्त स्टाफ ने बढ़—चढ़ के भाग लिया और लोगों को जागरूक किया।












