HomeHealth & Fitnessआईएमए व एचएएल के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन

आईएमए व एचएएल के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन

लखनऊ।विश्व रक्तदाता दिवस,जो प्रति वर्ष 14 जून को मनाया जाता है,के उपलक्ष्य में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन,द्वारा उसके आईएमए.चैरिटेबल ब्लड सेंटर के माध्यम से बुधवार को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड,एचएएल के सहयोग से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य रक्तदान के महत्व के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक लोगों को इस महान मानवीय कार्य के लिए प्रेरित करना था। शिविर में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए रक्तदाताओं ने सहयोग दिया तथा कुल 40 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस अवसर पर डॉ.श्वेता श्रीवास्तव, सचिव,आईएमए लखनऊ ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा “ हम हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड का हृदय से धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने आईएमए लखनऊ के साथ इस पुनीत कार्य में सहभागिता की। रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है और इस प्रकार के सामूहिक प्रयास जरूरतमंद मरीजों के लिए समय पर रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ”
डॉ.श्वेता श्रीवास्तव ने रक्तदाताओं से कहा “ हम सभी रक्तदाताओं के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। प्रत्येक रक्तदाता किसी न किसी के लिए जीवन दाता है। उनका यह निस्वार्थ योगदान अनेक लोगों का जीवन बचाने में सहायक होगा। ” आईएमए लखनऊ ने समाज हित में ऐसे स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के आयोजन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई तथा स्वैच्छिक रक्तदान की संस्कृति को मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया। यह शिविर डॉ. मनोज कुमार अस्थाना, अध्यक्ष, आईएमए लखनऊ तथा डॉ. श्वेता श्रीवास्तव, सचिव, आईएमए में आयोजित किया गया। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments