HomeHealth & Fitnessबॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के डांस वीडियो ने सोसल मीडिया पर मचाया...

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के डांस वीडियो ने सोसल मीडिया पर मचाया हंगामा

बॉलीवुड। एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के डांस वीडियो ने सोसल मीडिया पर मचाया हंगामा रखा है। दरअसल उनके डांस की तारीफ से ज्यादा इस वीडियो में एक्ट्रेस के पीछे नजर आ रही गंदगी चर्चा का विषय बन चुकी है। लोगों ने उन्हें घर सफाई की सीख दे डाली है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इस वक्त अपने उस डांस वीडियो को लेकर चर्चा में हैं जो उन्होंने बुधवार की देर रात शेयर किया। श्रद्धा इस वीडियो में दिल खोलकर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में श्रद्धा कपूर माइकल जैक्सन के गाने पर डांस कर रही हैं, जिसे उनके बॉयफ्रेंड राहुल मोदी ने शूट किया है। हालांकि, इस वीडियो के साथ जहां श्रद्धा ने लोगों को चैलेंज दे दिया है, वहीं काफी लोग उनकी जमकर खिंचाई करते दिख रहे हैं।

दरअसल श्रद्धा ने अपने इस वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा है, ‘कोई ऐसा ढूंढो जो आपका ऐसा डांस निकाला पाए।’ यानी साफ है कि श्रद्धा इस वीडियो के लिए अपने बॉयफ्रेंड को क्रेडिट दे रही हैं जो कैमरे के पीछे उन्हें रेकॉर्ड कर रहे थे। वीडियो की शुरुआत राहुल की आवाज से होती है। बता दें कि काफी समय से श्रद्धा और राहुल एक-दूसरे के साथ हैं। इस वीडियो में श्रद्धा कपूर हवा में लहराती हुई डांस करती दिख रही हैं।

 लोगों को उनकी सादगी और सिंपल लिविंग काफी पसंद आ रही है। वहीं कुछ लोगों मे श्रद्धा के घर में चारों तरफ रखे सामान का मुआयना कर लिया है।एक ने कहा है, ‘वीडियो बनाने से पहले गंदगी तो साफ कर लेतीं, ये तो देख लेतीं कि बैकग्राउंड कैसा है।’ एक और ने कहा- पहले अपना घर साफ करिए। एक और ने कहा- बहुत ही गंदा घर है, कम से कम वीडियो ग्रीन बैकग्राउंड के साथ तो बना सकते थे। कुछ ने कहा- गंदगी की वजह से आपका डांस देख नहीं पाया।

श्रद्धा कपूर की फिल्म
श्रद्धा कपूर की फिल्मों की बात करें तो हाल ही में खबर आई थी कि उन्होंने लक्ष्मण उटेकर की फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है। ऐसी चर्चा है कि ये फिल्म इसी साल रिलीज होनेवाली है।

 

दोनों की शादी की थी चर्चा
बता दें कि श्रद्धा और राहुल, दोनों को पहली बार 2024 की शुरुआत में मुंबई में साथ देखा गया था। इसके बाद से ही उनके रिलेशनशिप में होने की अटकलें लगाई जा रही थीं। वहीं इस साल की शुरुआत में ऐसी खबरें आई थीं कि वे उदयपुर में एक शानदार हेरिटेज-स्टाइल वेडिंग की प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि, इस बारे में न तो श्रद्धा और राहुल ने और न ही परिवार के किसी सदस्य ने कोई कन्फर्मेशन दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments