श्रावस्ती जिले के नासिरगंज कस्बे में स्थित हुसैनिया इमामबाड़े में गुरुवार रात 9 बजे शिया समुदाय द्वारा एक मजलिस का आयोजन किया गया। इस मजलिस में मरहूमीन (दिवंगत आत्माओं) की मगफिरत (मोक्ष) के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं। मजलिस को खिताब करने के लिए बिहार से मौलाना जनाब जुल्फेकार हैदर नकवी विशेष रूप से नासिरगंज पहुंचे थे। मौलाना ने अपने संबोधन में अहलेबैत की सीरत, सब्र और कुर्बानी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अपने मरहूमीन को ईसाले सवाब पहुंचाना और उनके लिए दुआ-ए-मगफिरत करना हर मोमिन का फर्ज है। इस मजलिस में नासिरगंज के कई अकीदतमंद शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान नौहा-मरसिया भी पढ़ा गया। मजलिस के समापन पर मरहूमीन के दरजात की बुलंदी (दर्जे की उच्चता) और देश में अमन-चैन (शांति) के लिए विशेष दुआएं कराई गईं। इमामबाड़ा कमेटी की ओर से मजलिस के सफल आयोजन के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। मजलिस के बाद उपस्थित लोगों के बीच तबर्रुक भी तकसीम (वितरित) किया गया।
नासिरगंज के हुसैनिया इमामबाड़े में मजलिस का आयोजन:मौलाना जनाब जुल्फेकार हैदर पहुंचे, मरहूमीन की मगफिरत के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












