महराजगंज जनपद में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और झमाझम बारिश हुई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। बारिश का सबसे अधिक फायदा किसानों को मिलने की उम्मीद है। जिले में इन दिनों खरीफ फसलों की तैयारी चल रही है। धान की नर्सरी, जुताई और खेतों की तैयारी में जुटे किसानों को इस बारिश से बड़ी राहत मिली है। डीजल-पेट्रोल संकट के बीच बारिश बनी सहारा किसानों ने बताया कि डीजल-पेट्रोल की किल्लत के कारण सिंचाई और खेत तैयार करने में दिक्कत हो रही थी। ऐसे में बारिश ने उनकी चिंता कुछ हद तक कम कर दी है। किसानों का कहना है कि समय-समय पर बारिश होती रही तो धान की बेहन समय से तैयार हो सकेगी। बच्चों ने उठाया बारिश का आनंद बारिश के बाद शहर और ग्रामीण इलाकों में लोगों ने मौसम का आनंद लिया। कई जगह बच्चे बारिश में खेलते नजर आए। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में जलभराव की समस्या भी सामने आई, जिससे राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक जिले में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इससे खेती-किसानी के कार्यों को और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत:किसानों को फायदा, धान की बुवाई में मिलेगी मदद
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












