Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)ऐचनी में जयघोष से गूंजा ब्रजडेश्वर धाम:अक्षय तृतीया पर मनी परशुराम जयंती,...

ऐचनी में जयघोष से गूंजा ब्रजडेश्वर धाम:अक्षय तृतीया पर मनी परशुराम जयंती, मानस पाठ के बाद आरती में उमड़ा जनसैलाब


सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा क्षेत्र के ग्राम ऐचनी स्थित ब्रजडेश्वर महादेव मंदिर परिसर में अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया, जो देर शाम तक चला और पूरे वातावरण में भक्ति का संचार हुआ। इसके बाद शाम करीब 6 बजे क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में भगवान परशुराम की आरती संपन्न हुई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर जयघोष और भक्ति गीतों से गूंजता रहा। आरती के उपरांत प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस आयोजन में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शोहरतगढ़ राधा रमण त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथियों में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष लालजी त्रिपाठी उर्फ लाल बाबा, ग्राम प्रधान ऐचनी प्रतिनिधि संगम त्रिपाठी, बेलमनवा के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बृजेश किशोर उर्फ कतारू पांडे, रक्तदाता बृजेश चतुर्वेदी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सकारपार नागेंद्र पाण्डेय आशीष शुक्ला, कांग्रेस नेता ऋषिकेश मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य अनीता द्विवेदी, पेडारी बुजुर्ग के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राहुल पांडे और बनौली के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विकास त्रिपाठी शामिल थे। कार्यक्रम में मंदिर के महंत सीताराम जी महाराज भी उपस्थित रहे। क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु और ग्रामीणजन इस आयोजन में शामिल हुए और उन्होंने भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments