#बस्ती_न्यूज
बस्ती जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र में खेल-खेल में हुई छीना-झपटी के दौरान एक सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में आपराधिक मानव वध का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना लालगंज थाना क्षेत्र के थाल्हापार गांव में 11 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 11:20 बजे हुई। गांव निवासी सतई प्रसाद चौधरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री और 7 वर्षीय आर्यन घर की छत पर बने कमरे में खेल रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच लॉलीपॉप को लेकर छीना-झपटी शुरू हो गई। आरोप है कि छीना-झपटी के दौरान सन्नो का हाथ आर्यन के गले पर लगा, जिससे वह अचानक अचेत होकर गिर पड़ा। घटना से घबराई सन्नो ने कथित तौर पर आर्यन को कमरे के अंदर छत की कुंडी से दुपट्टे के सहारे लटका दिया। इसके बाद उसने नीचे आकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन तत्काल आर्यन को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही आर्यन ने दम तोड़ दिया।
खबर अपडेट की जा रही है….
#बस्ती न्यूज़ टुडे
लॉलीपॉप के लिए भाई को गला दबाकर मार डाला:बस्ती में 7 साल के भाई की 9 वर्षीय बहन ने की हत्या, फंदे से लटकाकर बता दिया सुसाइड
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












