महराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवती की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 16 अप्रैल की रात भवानीपुर के टोला अमहिया में हुई, जहां रवि मद्धेशिया (21) गंभीर रूप से घायल मिला था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। रवि के परिजनों ने आरोप लगाया कि पड़ोसी लाल बहादुर प्रसाद और उसके बेटों कमलेश, अमलेश व दुर्गेश ने रवि को बुरी तरह पीटा। उन्हें लगा कि रवि मर गया है, तो उसे घर के पास छोड़कर चले गए। इस घटना के पीछे लाल बहादुर की बेटी सुनीता (19) और रवि के बीच प्रेम संबंध बताया जा रहा है। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि 16 अप्रैल की रात सुनीता के पिता और भाइयों ने प्रेम प्रसंग के कारण ही उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को पीपीगंज थाना क्षेत्र के सिसई घाट पर राप्ती नदी किनारे ले जाकर देर रात दाह संस्कार कर दिया गया। घायल रवि के परिजनों ने 17 अप्रैल को पनियरा थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ शुरू की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने प्रेम प्रसंग के चलते युवती की हत्या करने और शव को सिसई घाट पर जलाने की बात कबूल की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ सदर अंकुर गौतम और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। सीओ सदर अंकुर गौतम ने बताया कि जहां शव का दाह संस्कार किया गया था, वहां से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
पनियरा मे प्रेम प्रसंग में युवती की हत्या का आरोप:घायल प्रेमी के बयान से खुला राज, चार गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












