HomeHealth & Fitnessएलएनएचए नहीं मनायेगा आज डॉक्टर्स डे

एलएनएचए नहीं मनायेगा आज डॉक्टर्स डे

लखनऊ। हाल ही में अलीगंज में हुई भीषण अग्निकांड की हृदय विदारक घटना, जिसमें लगभग 15 युवा साथियों का असमय निधन हो गया। पूरे शहर को गहरे शोक में डाल दिया है। इस दुखद घटना को देखते हुए मंगलवार को लखनऊ नर्सिंग होम्स एसोसिएशन,एलएनएचए की कार्यकारिणी ने निर्णय लिया है कि इस वर्ष एक जुलाई (डॉक्टर्स डे) पर किसी प्रकार का उत्सव या समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा।
एलएनएचए ब्लड सेंटर द्वारा सरस्वती हॉस्पिटल,तिवारीगंज,फैज़ाबाद रोड, लखनऊ में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। लखनऊ नर्सिंग होम्स एसोसिएशन शहरवासियों,चिकित्सकों,स्वास्थ्यकर्मियों, सामाजिक संगठनों एवं युवाओं से अपील करता है कि वे अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर इस पुनीत अभियान का हिस्सा बनें। रक्तदान न केवल अनेक जरूरतमंद मरीजों के जीवन की रक्षा करेगा, बल्कि यह दिवंगत आत्माओं के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि और मानवता के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का भी प्रतीक होगा।

 
 
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments