HomeHealth & Fitnessखांसी की दवा के बहाने पति को पिलाया जहर, आठ साल पहले...

खांसी की दवा के बहाने पति को पिलाया जहर, आठ साल पहले हुई थी लव-मैरिज

लखनऊ। चिनहट इलाके में रहने वाले युवक को उसकी पत्नी ने खांसी की दवा देने के बहाने पानी में जहर मिलाकर पिला दिया। युवक की तबीयत खराब होने पर वह सीतापुर अपने पैतृक घर चला गया। इसके बाद वहां हालत बिगड़ी तो स्थानीय सरकारी अस्पताल गया। वहां से लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पांच दिनों से नेफ्रो डिपार्टमेंट में इलाज चल रहा है। उसने अस्पताल में कहा कि पत्नी उसको अस्पताल में देखने तक नहीं आई। उस दिन पानी में मिला जहर पीने के बाद जब मेरी तबीयत बिगड़ रही थी तो उसने कमरे से निकलकर बाहर से दरवाजा कर दिया था। पीड़ित पति दिलेराम (29) सीतापुर के रामपुर मथुरा का रहने वाला है। उसने 8 साल पहले रामनगर बाराबंकी निवासी सुषमा से लव मैरिज की थी।

शादी के बाद दोनों लखनऊ शिफ्ट हो गए। यहां दोनों चिनहट में किराये के घर में रह रहे थे। 8 साल शादी के बाद से दिलेराम और सुषमा के कोई संतान नहीं है। दिलेराम लखनऊ में रहकर प्लंबरिंग का काम करता है। उसकी पत्नी हाउस कीपिंग करती है। दिलेराम ने बताया- पत्नी सुषमा ने खुशी नाम की महिला के घर में काम शुरू किया। वहीं पर उसकी मुलाकात बाराबंकी के हैदरगढ़ के पंकज नाम के युवक से हुई। वह ई-रिक्शा चलाता है। दोनों के बीच पिछले 1 साल से पंकज से अफेयर चल रहा है। मैंने कई बार टोका तो पत्नी विवाद हर बार मुझसे करती थी। उसकी शह पाकर पंकज ने मुझसे एक बार मारपीट भी की।

दिलेराम ने कहा कि वह दिनभर पंकज के साथ घूमती और उसके कमरे पर रुकती भी है। कई बार मना किया लेकिन नहीं मानी। पिछले रक्षाबंधन पर मैंने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया तो पत्नी सुषमा ने अंतिम गलती कहकर माफी मांग ली। इसके बावजूद दोनों के बीच संबंध जारी रहा। काम से आने के बाद अगर मैं कहीं घूमने चलने को कहूं तो मना कर देती थी।

जबकि, पंकज के साथ घूमने जाती थी। दिलेराम ने अवैध संबंध का पता चलने पर इसी साल 28 जनवरी को चिनहट थाने में शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे पंकज को और हौसला मिल गया।

दिलेराम का कहना है 18 जून को वह घर लौटा तो पत्नी से खाने के बारे में पूछा। उसने खाना नहीं बनाया तो दोनों के बीच विवाद हुआ। इस दौरान मैंने सुषमा को थप्पड़ मार दिया। कुछ देर बाद सुषमा पानी लेकर आई। अचानक बदला हुआ बदलाव देखकर वजह पूछी तो बोली आपको खांसी आ रही थी, इसलिए दवा पी लीजिए। मुझे संदेह हुआ कि खांसी के लिए सिरप होता है लेकिन भरोसा करके मैंने वह पानी पी लिया। पानी पीते ही उसमें कड़वापन लगा। जिसके बाद हालत बिगड़ गई। चिनहट इंस्पेक्टर दिनेश मिश्रा का कहना है कि अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments