Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, दो गंभीर घायल:एक ही परिवार...

बस्ती में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, दो गंभीर घायल:एक ही परिवार के पांच लोगों पर धारदार हथियार से हमला, मुकदमा दर्ज

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के गौर थाना क्षेत्र के तिन्छवा गांव में शनिवार सुबह भूमि विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। यहां एक ही परिवार के पांच सदस्यों पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला किया गया। इस घटना में सभी घायल गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिनमें से दो की हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी गंगासागर का अपने पड़ोसियों से लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार सुबह दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि शंभूनाथ, शिवनाथ, रामनाथ, आनंद, अनुराग और अनुभव समेत अन्य लोगों ने एकजुट होकर गंगासागर पक्ष पर हमला कर दिया। हमले में गंगासागर, उनके पुत्र ओमप्रकाश व वेद प्रकाश, पोते संजय और पत्नी भानुमति गंभीर रूप से घायल हो गए। भानुमति के हाथ की एक उंगली कट जाने से उनकी स्थिति और गंभीर हो गई। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर पहुंचाया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार, उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है। थानाध्यक्ष गौर अतुल कुमार अंजान ने बताया कि घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments