Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बृजमनगंज में मच्छरों का प्रकोप बढ़ा:लोग परेशान, बीमारियों का खतरा; फॉगिंग की...

बृजमनगंज में मच्छरों का प्रकोप बढ़ा:लोग परेशान, बीमारियों का खतरा; फॉगिंग की मांग


नगर पंचायत बृजमनगंज में मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है, जिससे स्थानीय लोग खासे परेशान हैं। नगर पंचायत द्वारा फॉगिंग या दवा छिड़काव की समुचित व्यवस्था न होने के कारण स्थिति गंभीर होती जा रही है। रात में मच्छरों के कारण सोना मुश्किल हो गया है, और कई गरीब परिवार रात काटने के लिए अंडे के गत्ते जलाने को मजबूर हैं। मच्छरों के लगातार काटने से लोगों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं सामने आ रही हैं। शरीर पर ददोरे, खुजली और तेज जलन जैसी शिकायतें मिल रही हैं, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। नगर पंचायत के पूर्व प्रत्याशी और वरिष्ठ सपा नेता दिलीप चौधरी ने बताया कि हर साल मच्छरों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन नगर पंचायत द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। स्थानीय निवासियों ने नगर पंचायत से जल्द से जल्द फॉगिंग और दवा छिड़काव कराने की मांग की है। इसके साथ ही, नालों की नियमित सफाई की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया है। इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही नगर में फॉगिंग और दवा छिड़काव की व्यवस्था कराई जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि नगर की गलियों, तालाबों और अन्य चिन्हित स्थानों पर लार्वा नष्ट करने के लिए कीटनाशक दवा का छिड़काव भी कराया जाएगा। रवि वर्मा, सूरज सिंह जायसवाल, दिलीप मणि त्रिपाठी, राजू जायसवाल, शमशाद खान, सुनील यादव, राहुल यादव, आर्यन जायसवाल, शकील खान, फैजान खान, फिरोज अहमद, दिलशाद खान, प्रिंस जायसवाल, अरुण सिंह सहित कई स्थानीय लोगों ने इस गंभीर समस्या पर चिंता व्यक्त की है। मच्छरों के बढ़ते प्रकोप ने नगर पंचायत की व्यवस्थाओं और जन स्वास्थ्य के प्रति उसकी जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments