इटवा तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत बिस्कोहर के अशोक नगर मुहल्ला संग्रामपुर में गुरुवार सुबह करंट लगने से एक भैंस की मौत हो गई। इस घटना में भैंस को बचाने पहुंचे दो लोगों को भी बिजली के झटके लगे, हालांकि वे सुरक्षित बच गए। वार्ड निवासी मिलन यादव की भैंस संग्रामपुर में स्थित एक पेट्रोल पंप के पास लगे विद्युत पोल से निकले तार के संपर्क में आ गई। तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आते ही भैंस तड़पने लगी। भैंस को बचाने के प्रयास में मिलन यादव और कल्लू यादव को भी बिजली के झटके लगे। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। पशुपालक मिलन यादव ने प्रशासन से इस क्षति के लिए उचित मुआवजे की मांग की है। अवर अभियंता कठौतिया फिडर सिद्धार्थ शंकर गुप्ता ने बताया कि बिजली तारों की देखरेख नगर पंचायत की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
संग्रामपुर में करंट लगने से भैंस की मौत:दो लोगों को भी लगे झटके, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












