Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पनियरा गैस एजेंसी में विवाद, उपभोक्ता से मारपीट:कर्मचारियों पर अभद्रता करने का...

पनियरा गैस एजेंसी में विवाद, उपभोक्ता से मारपीट:कर्मचारियों पर अभद्रता करने का लगा आरोप, दोनों पक्षों ने दी तहरीर


महराजगंज के पनियरा नगर पंचायत स्थित सावर्णी गैस एजेंसी में गैस वितरण को लेकर उपभोक्ताओं और कर्मचारियों के बीच विवाद मारपीट में बदल गया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। उपभोक्ताओं ने एजेंसी पर मनमानी और अव्यवस्था का आरोप लगाया है। गुरुवार को नगर पंचायत पनियरा निवासी मंजूर अली ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि 30 अप्रैल को निर्धारित डिलीवरी तिथि के बावजूद 7 मई तक उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिला। जब वे एजेंसी की शाखा पर पहुंचे, तो लाइन में होने के बावजूद अन्य लोगों को प्राथमिकता दी जा रही थी। विरोध करने पर एजेंसी कर्मियों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। तहरीर में विशंभर गौड़ और वाहन चालक सहित अन्य कर्मचारियों पर उन्हें जमीन पर गिराकर पीटने का आरोप है। स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि एजेंसी द्वारा होम डिलीवरी के नाम पर अतिरिक्त शुल्क लिया जाता है, लेकिन सिलेंडर समय पर घर तक नहीं पहुंचाया जाता। आरोप है कि गैस की गाड़ी गोदाम से दूर रहसुगुरु बागीचा, रजौड़ा, समय माता स्थान और कमासिन खुर्द जैसे चुनिंदा स्थानों पर खड़ी कर वितरण किया जाता है, जिससे आम उपभोक्ताओं को परेशानी होती है। यह पहली बार नहीं है जब इस गैस एजेंसी की कार्यप्रणाली को लेकर शिकायतें सामने आई हैं। इससे पहले भी आम आदमी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष अवधेश सिंह ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर उपभोक्ताओं के साथ अभद्रता, अवैध वसूली और समय पर गैस न देने की शिकायत की थी। इस संबंध में पनियरा थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई थी। हालांकि, बाद में आपसी बातचीत के बाद इस मामले को सुलझा लिया गया।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments