महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के सेमरा चन्द्रौली गांव में बुधवार सुबह एक महिला का जला शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। सेमरा चन्द्रौली गांव में सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ग्रामीणों ने बड़ी नहर के पश्चिम दिशा में स्थित राजा राम सिंह के खेत में एक महिला का जला शव पड़ा देखा। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही श्यामदेउरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी। कुछ ही देर में क्षेत्राधिकारी (सीओ) अंकुर गौतम भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लेते हुए पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद एडिशनल एसपी सिद्धार्थ ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की गहन जांच के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि मृतका की उम्र करीब 35 वर्ष है, लेकिन शव बुरी तरह जला होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए और आसपास के क्षेत्र की बारीकी से जांच की। पुलिस आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है और महिला की पहचान कराने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, जिसे लेकर पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच में जुटी हुई है। इस संबंध में सीओ अंकुर गौतम ने बताया कि महिला का शरीर जला है। शव की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में मिला महिला का जला हुआ शव:डेड बॉडी जली होने के कारण नहीं हो सकी पहचान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












