Homeजिला / लोकल (Local News)बिहार में पूरा हुआ मंत्रिमंडल का विस्तार, निशांत समेत कुल 32 ने...

बिहार में पूरा हुआ मंत्रिमंडल का विस्तार, निशांत समेत कुल 32 ने ली मंत्री पद की शपथ


पटना।बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की नई टीम तैयार हो गई। पटना के गांधी मैदान में सम्राट चौधरी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार संपन्न हुआ।एनडीए सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में कुल 32 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। इस मौके पर इस पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित एनडीए के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
जेडीयू कोटे से 13 मंत्री बने
मंत्रिमंडल विस्तार में नीतीश कुमार की पार्टी (जेडीयू) का दबदबा देखने को मिला। जेडीयू की ओर से कुल 13 सदस्यों ने सम्राट कैबिनेट में मंत्री पद की गोपनीयता की शपथ ली। इसमें पुराने और अनुभवी चेहरों के साथ-साथ जातीय समीकरणों का भी पूरा ध्यान रखा गया है। मंत्रियों के शपथ ग्रहण में सबकी नजरें निशांत कुमार पर लगी हुई थीं।
पीएम मोदी ने निशांत कुमार को बुलाया
पटना के गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निशांत कुमार को अपने पास बुलाकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी और निशांत कुमार के बीच गर्मजोशी से बातचीत हुई, जिसने सभी का ध्यान खींचा। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी बेहद आत्मीय अंदाज में एक-दूसरे से मिले। दोनों नेताओं ने मुस्कुराते हुए अभिवादन किया और कुछ देर बातचीत की। समारोह में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस मुलाकात को खास राजनीतिक संकेत के तौर पर देखा।
 
 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments