श्रावस्ती में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और जन-जागरूकता फैलाने का अभियान युद्ध स्तर पर जारी है। जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी (CDO) और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. अशोक कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में यह पहल की जा रही है। इसी कड़ी में, विकास खंड गिलौला के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर, भिखारी पुर मसड़ी में एक महत्वपूर्ण ‘AAA’ (आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी) बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) अंकिता यादव और क्षेत्र की एएनएम (ANM) कंचन लता ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। उन्होंने संयुक्त रूप से ‘स्व गणना’ (SELF ENUMERATION) का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न कराया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह के निर्देशानुसार, स्वास्थ्य विभाग के फील्ड लेवल वर्करों (FLWs) द्वारा जनपद में शत-प्रतिशत ‘स्व गणना’ का कार्य कराया जा रहा है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को स्वयं और परिवार के स्वास्थ्य मानकों तथा बुनियादी स्वास्थ्य आंकड़ों के प्रति जागरूक करना है। इसका लक्ष्य समय रहते बीमारियों से बचाव और सही उपचार सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम के दौरान सीएचओ अंकिता यादव ने ग्रामीणों को सरल भाषा में ‘स्व गणना’ के महत्व को समझाया।
श्रावस्ती में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने का अभियान:’स्व गणना’ के माध्यम से जन-जागरूकता पर जोर, बीमारियों से बचाव के लिए सही उपचार जरूरी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












